Connect with us

Big breaking:-राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए , राज्यपाल कोश्यारी से भी मिली

उत्तराखंड

Big breaking:-राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए , राज्यपाल कोश्यारी से भी मिली

माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने दिनांक 15 अगस्त को 75 वें स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” के शुभावसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन की आहुति देने वाली देशभर के 75 वीरांगनाओं की याद में देश के विभिन्न भागों में सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

इस कड़ी में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री श्रद्धेय स्व0 श्रीमती सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी की जन्मस्थली नायगाँव जिला सतारा, पुणे के कार्यक्रम में  दीप्ती रावत भारद्वाज, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा उपस्थित रही।

उन्होंने श्रद्धेय स्व0 श्रीमती सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा जगत में उनके योगदान को याद किया और कहा कि आधुनिक भारत में भी प्रत्येक महिला के लिए श्रद्धेय सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी एक प्रेरणापुंज स्वरूप हैं।

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

कार्यक्रम से पूर्व श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा ने महाराष्ट्र राजभवन पहुंच कर महामहिम राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी जी से शिष्टाचार भेंट की।

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305