Connect with us

न्यायालय के वारंटियों पर विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड

न्यायालय के वारंटियों पर विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर सात विभिन्न मामलों में वांछित वारंटियों की तलाश शुरू की थी। अभियान के दौरान पुलिस ने लगातार दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बाबूगढ़ मंडी चौक निवासी सुनील कुमार उर्फ गुज्जर (34), अजय (28), गुरुद्वारा गली निवासी खुर्शीद अहमद (35) तथा ढकरानी निवासी इनाम (48) शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि सुनील कुमार उर्फ गुज्जर के खिलाफ चोरी और चोरी का माल रखने से जुड़े वर्ष 2017 के दो मामलों में गैर-जमानती वारंट जारी थे। अजय के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन मामलों में वारंट लंबित था। वहीं, खुर्शीद अहमद एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले में वांछित था, जबकि इनाम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी वारंट की तामील की गई।

यह भी पढ़ें -  पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर नौटियाल, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र तोमर, कांस्टेबल पवन बिष्ट, कांस्टेबल चमन चौहान और कांस्टेबल अजय सिंह शामिल रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305