Connect with us

अटल आयुष्मान योजना: उत्तराखंड में अब तक बन चुके हैं 50 लाख आयुष्मान कार्ड

उत्तराखंड

अटल आयुष्मान योजना: उत्तराखंड में अब तक बन चुके हैं 50 लाख आयुष्मान कार्ड

देहरादूनः प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण एक कीर्तिमान हासिल किया है। प्रदेश भर में अब तक 50 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शत प्रतिशत कार्ड बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रयास जारी हैं।

बता दें कि उत्तराखण्ड में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दिनांक 23 सितम्बर 2018 से लागू हुई और अटल आयुष्मान योजना का संचालन 25 दिसम्बर 2018 से शुरू हुआ। बीते समयांतराल में जन-जन को योजना का लाभ देने के लिए जागरूकता अभियान व अन्य कार्यक्रम भी समय समय पर चलाए गए। इसी का नतीजा है कि वर्तमान में प्रदेश में 50 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 1047988 कार्ड राजधानी देहरादून में बने है। जिन क्षेत्रों में कम कार्ड बने हैं उन्हें फोकस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया लोकार्पण

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 50 लाख से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। सभी लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए वृहत स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

जनपद आयुष्मान कार्ड

  • अल्मोड़ा 254045
  • बागेश्वर 111287
  • चमोली 193018
  • चंपावत 110608
  • देहरादून 1047988
  • हरिद्वार 840402
  • नैनीताल 469620
  • पौड़ी 363698
  • पिथोरागढ़ 199094
  • रूद्रप्रयाग 118253
  • टिहरी 308876
  • उधम सिंह नगर 806782
  • उत्तरकाशी 176907
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305