Connect with us

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया लोकार्पण

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया लोकार्पण

क्षेत्रवासियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार का लाभ

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में स्थापित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस स्वास्थ्य सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए- मुख्यमंत्री

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। उन्होंने बताया कि यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ कई आवश्यक जांचें, दवाइयां एवं टेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर ‘आरोग्यं परमं धनम्’ अर्थात स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के समीप उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पार्षद शिवानी भारती, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305