Connect with us

अजित कुमार की आगामी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की ‘यूएसए’ में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, इस दिन होगी रिलीज

मनोरंजन

अजित कुमार की आगामी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की ‘यूएसए’ में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, इस दिन होगी रिलीज

अभिनेता अजित कुमार की आगामी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यूएसए में फिल्म के टिकटों की बिक्री शुरु, जानें वहां किस तारीख को रिलीज हो रही फिल्म?

विदेशों में बुकिंग शुरू
‘गुड बैड अग्ली’ ने दर्शकों में एक अलग ही रोमांच बनाया हुआ है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म को यूएसए में 09 अप्रैल को प्रीमियर की करने की बात कही गई है। साथ ही लिखा कि वहां इसकी बुकिंग शुरू। अब भारत से पहले अजित की यह फिल्म विदेश में अपना परचम लहराने को तैयार है।

यह भी पढ़ें -  'रणबाली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा

भारत में इस दिन रिलीज हो रही फिल्म
‘गुड बैड अग्ली’ भारत में 10 अप्रैल, 2025 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजित के साथ तृषा भी मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म के संगीत को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया गया है। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम ने किया गया और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया गया है। फिल्म का निर्माण नवीन ने मैत्री मूवी के बैनर तले किया है।

यह भी पढ़ें -  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

क्या है फिल्म की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गुड बैड अग्ली’ फिल्म की कहानी में एक निडर डॉन अपने क्रूर तरीके और हिंसक जीवन को बदलने की कोशिश करता है ताकि वह समाज में अपने परिवार के साथ शांति से रह सके। हालांकि, उसका काला अतीत और क्रूर कार्य उसका पीछा करना जारी रखते हैं। वह उनका सामना करता है और उन पर विजय प्राप्त करता है। यह प्रतिशोध, वफादारी और सत्ता की कीमत की कहानी है। टीजर के अनुसार अभिनेता फिल्म में कई लुक में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, 'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305