Connect with us

प्रदेश की 52 बालिकाएं बन रही है “ड्रोन दीदी” – रेखा आर्या

उत्तराखंड

प्रदेश की 52 बालिकाएं बन रही है “ड्रोन दीदी” – रेखा आर्या

प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में चल रहा है विशेष प्रशिक्षण शिविर

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया शिविर का निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश के दूरदराज के इलाकों आने वाली कुल 52 बालिकाएं “ड्रोन दीदी” बनने जा रही है। वंचित वर्ग की इन बालिकाओं का युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शनिवार को विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने शिविर का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन लड़कियों का चयन चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत समेत प्रदेश के सभी जनपदों से किया गया है। इस शिविर का उद्देश्य है इन लड़कियों को स्किल से लैस करना, जिससे यह अपने करियर को संवार सके। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि शिविर में कुल 52 इंटर पास लड़कियां हिस्सा ले रही है और इनका प्रशिक्षण 12 फरवरी को पूरा हो जाएगा। शिविर में इन्हें ड्रोन संचालित करने, उसे असेंबल और डीअसेंबल करने व रिपेयर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

यह आवासीय शिविर है और इसमें रहने खाने के लिए बालिकाओं से कोई शुल्क नहीं लिया गया है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच लड़कियों को ड्रोन फ्री में गिफ्ट किया जाएगा। मंत्री ने शिविर में हिस्सा ले रही लड़कियों को किट वितरण भी किया। इस अवसर पर मंत्री के साथ विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा और उपनिदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305