देश
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
नई दिल्ली- ओडिशा के कटक शहर में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में अचानक आग लग गई। आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ ही मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री तुरंत अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए।
इस दुखद हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा कि इस घटना से उन्हें गहरा दुःख पहुंचा है।
वहीं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कटक के अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही राज्य सरकार से सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की अपील भी की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 गैरसैंण लाइव के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 गैरसैंण लाइव से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 गैरसैंण लाइव से फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -
👉 न्यूज़ हाइट - www.newsheight.com




