Connect with us

मसूरी में सवारियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी, दो की मौत व कई घायल, मंत्री गणेश और DM पहुंचे अस्पताल

उत्तराखंड

मसूरी में सवारियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी, दो की मौत व कई घायल, मंत्री गणेश और DM पहुंचे अस्पताल

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि मसूरी मार्ग पर आइटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 70 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में तीन गंभीर घायलों की मौत की खबर आ रही है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुःख प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा व वाहिनी मुख्यालय से SDRF रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।SHO मसूरी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त रोडवेज बस में 42 लोग सवार थे, जोकि मसूरी से देहरादून की ओर आ रहे थे कि अचानक ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होने से बस पलट कर नीचे खाई में गिर गयी।

यह भी पढ़ें -  ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

बस में सवार लोगों में से 19 लोग घायल हुए है जिन्हें ITBP, स्थानीय पुलिस व SDRF टीम द्वारा बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, अन्य लोग सकुशल व सुरक्षित है। तत्पश्चात SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर बस के आसपास किसी अन्य घायल के होने के दृष्टिगत गहन सर्च करते हुए प्राप्त आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305