Connect with us

यूट्यूबर बॉबी कटारिया का नशा उतारेगी देहरादून पुलिस, गिरफ्तारी के लिए हुई रवाना

उत्तराखंड

यूट्यूबर बॉबी कटारिया का नशा उतारेगी देहरादून पुलिस, गिरफ्तारी के लिए हुई रवाना

देहरादून में बीच सड़क पर टेबल लगाकर कथित तौर पर शराब पीने और ट्रैफिक रोकने के आरोप में यूट्यूबर- ब्लॉगर काे गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस सोमवार को गुरुग्राम के लिए रवाना हुई है। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया के एक वीडियाे में वह राजधानी देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी पर बैठकर ट्रैफिक रोककर शराब पीकर पुलिस को धमकाया है।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

एएनआई रिपोर्ट्स के अनुसार, देहरादून थाना कैंट के एसएचओ राजेंद्र रावत ने बताया कि यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस की एक टीम गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 342, 336, 290 और 510 और 67 आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और जिला न्यायालय से कटारिया के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी प्राप्त किया गया था।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी

स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर कथित तौर पर धूम्रपान करते पाए जाने के बाद कटारिया काफी चर्चा में आए थे। वीडियो के बाद एयरलाइन ने दावा किया था कि कार्रवाई करते हुए यात्री को फरवरी 2022 में 15 दिनों के लिए नो-फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया गया था। हालांकि, आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर बलविंदर कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया ने दावा किया कि यह एक डमी विमान था और यह दुबई में उनकी शूटिंग का एक हिस्सा था।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

जिस वीडियो में मुझे धूम्रपान करते देखा गया वह कोई सामान्य हवाई जहाज नहीं है, यह एक नकली विमान था और वह दुबई में मेरी शूटिंग का एक हिस्सा था। आपको बता दें कि विमान के अंदर लाइटर ले जाने की अनुमति नहीं है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305