Connect with us

एक जून से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

उत्तराखंड

एक जून से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घाटी के दीदार को पर्यटकों में दिखा उत्साह, अब डिजिटल सुविधा से होगा प्रवेश सरल

देहरादून।  नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। हिमालय की गोद में बसी इस सुरम्य घाटी की सैर को लेकर पर्यटकों में उत्साह पहले से ही दिखने लगा है, और कई लोगों ने अग्रिम ऑनलाइन पंजीकरण भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

इस बार वन विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की है, जिससे यात्रियों को समय और प्रयास की बचत होगी। फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि अब तक 12 से अधिक पर्यटक जून महीने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।

पहले पंजीकरण की व्यवस्था केवल घांघरिया में ऑफलाइन ही होती थी, लेकिन अब डिजिटल विकल्प जोड़ने से प्रक्रिया और सरल हो गई है। वहीं, जो पर्यटक मौके पर ही पंजीकरण कराना चाहें, उनके लिए ऑफलाइन सुविधा भी यथावत रहेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

प्रशासन घाटी को हर दृष्टि से तैयार कर रहा है, ताकि पर्यटक इस रंग-बिरंगी जैव विविधता और अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद पूरी सुरक्षा और व्यवस्था के साथ ले सकें।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305