Connect with us

महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी

खेल

महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी

जानिए कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

नई दिल्ली। महिला टी20 एशिया कप 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ करेगी, जबकि क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी रहेंगी।

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने महिला टी20 एशिया कप 2026 के मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार आठ टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी और सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग (चीन) के साथ रखा गया है, जबकि ग्रुप-बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 3 सितंबर को उसका मुकाबला हांगकांग (चीन) से होगा, जबकि बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच 5 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले को टूर्नामेंट के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक माना जा रहा है।

टूर्नामेंट में सभी आठ टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर और दूसरा 11 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि चैंपियन का फैसला 13 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में होगा।

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 28 अगस्त को थाईलैंड और हांगकांग (चीन) के बीच खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को यूएई के खिलाफ करेगा, जबकि बांग्लादेश 31 अगस्त को इंडोनेशिया से भिड़ेगा। पाकिस्तान अपनी अन्य लीग मुकाबलों में 1 सितंबर को थाईलैंड और 7 सितंबर को हांगकांग (चीन) का सामना करेगा। वहीं श्रीलंका 2 सितंबर को इंडोनेशिया और 6 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक

टूर्नामेंट के सभी 15 मुकाबले, जिनमें दोनों सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल हैं, फ्लडलाइट्स में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। सबसे सफल टीम भारत एक बार फिर खिताब जीतकर एशियाई महिला क्रिकेट में अपना वर्चस्व बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in खेल

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305