Connect with us

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

खेल

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जाएंट्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रही। अब दिल्ली का सामना 5 फरवरी को होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। अब तक ट्रॉफी से दूर रही दिल्ली के पास पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा।

गुजरात ने दिया 169 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। हालांकि एक छोर पर बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाले रखा। मूनी ने नाबाद अर्धशतक जड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

यह भी पढ़ें -  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

गुजरात के लिए बेथ मूनी ने 51 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। जॉर्जिया वारेहम ने 35 रन का योगदान दिया, जबकि काश्वी गौतम ने तेज 18 रन जोड़े। दिल्ली की ओर से चिनेली हेनरी ने तीन विकेट झटके, जबकि नंदिनी शर्मा को दो और मिनू मणि को एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

शेफाली-लिजेली की विस्फोटक शुरुआत

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लिजेली ली ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रख दी। लिजेली ली ने 24 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 31 रन की तेज पारी खेली।

जेमिमा-वोलवार्ट ने दिलाई जीत

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स और लाउरा वोलवार्ट ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। जेमिमा ने 41 रन की अहम पारी खेली, जबकि वोलवार्ट अंत तक नाबाद रहीं। मारिजाने काप ने विजयी रन बनाकर दिल्ली को 15.4 ओवर में जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला सही साबित

इस अहम मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया था।

अब सभी की निगाहें 5 फरवरी को होने वाले फाइनल पर टिकी हैं, जहां दिल्ली कैपिटल्स पहली बार WPL ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in खेल

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305