Connect with us

विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर पंहुचा देहरादून, परिजनों में पसरा मातम

उत्तराखंड

विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर पंहुचा देहरादून, परिजनों में पसरा मातम

देहरादून निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहाँ से पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  औली में बर्फबारी से लौटी पर्यटकों की रौनक, होटल बुकिंग फिर से बढ़ीं

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305