Connect with us

केदार बाबा के दर पर किसने लगाया QR कोड? प्रशासन को नहीं लगी भनक; दान की जांच करेगी समिति

उत्तराखंड

केदार बाबा के दर पर किसने लगाया QR कोड? प्रशासन को नहीं लगी भनक; दान की जांच करेगी समिति

श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ में मंदिरों में विभिन्न स्थानों पर क्यू आर कोड के माध्यम से दान वाले बोर्ड श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से नहीं लगाए गए थे। बीकेटीसी द्वारा रविवार को इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर इसकी जांच की मांग की गई है। बता दे केदारनाथ धाम के जब कपाट खुले  तो मंदिर परिसर के बाहर एक बाहर QR CODE लगे थे जिसमे डिजिटली पैसे दान करने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दोनों धामों में कपाट खुलने के दिन ये बोर्ड लगाए गए थे। बीकेटीसी के अधिकारियों के संज्ञान में आने पर उसी दिन बोर्ड उतार दिए गए थे। बीकेटीसी अधिकारियों ने पहले अपने स्तर से इस मामले की छानबीन की। इसके पश्चात रविवार को केदारनाथ के मंदिर अधिकारी द्वारा केदारनाथ पुलिस चौकी और बदरीनाथ में प्रभारी आधिकारी की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। अजेंद्र ने यह भी बताया कि बीकेटीसी द्वारा वर्तमान में अपने कामकाज में पेटीएम का प्रयोग नहीं किया जाता है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305