Connect with us

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, तेज आंधी चलने का भी अलर्ट

उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, तेज आंधी चलने का भी अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद से ही लगातार रुक-रुककर वर्षा हो रही है। देहरादून और हरिद्वार में गरज के साथ बौछारों का क्रम बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के बीच हल्की वर्षा होने से तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि, जून में सामान्य से 14 प्रतिशत कम वर्षा हुई, लेकिन बीते एक सप्ताह से बारिश ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून टिहरी व पौड़ी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, कुमाऊं के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

प्रदेश में रुक-रुककर बौछारों का सिलसिला जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की वर्षा का क्रम बना हुआ है। हालांकि, बीते दो दिन से वर्षा में कमी आई है। बादलों के डेरे के बीच कहीं-कहीं आंशिक धूप भी खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहेगा। कुमाऊं में नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अन्य जनपदों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के एक से दो दौर हो सकते हैं। देहरादून, टिहरी व पौड़ी में बादल छाये रहने के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305