Connect with us

Uttarakhand Weather Update: अगले पांच दिन राज्य के लिए रह सकते हैं संवेदनशील, भूस्खलन तेज बारिश की संभावना

उत्तराखंड

Uttarakhand Weather Update: अगले पांच दिन राज्य के लिए रह सकते हैं संवेदनशील, भूस्खलन तेज बारिश की संभावना

उत्तराखंड में आज से अगले पांच दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी। राज्य के देहरादून (पर्वतीय क्षेत्र), रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / तेज बौछार की संभावना।

उत्तराखंड में आज से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने पांच दिन भारी चेतावनी जारी की है। भूस्खलन होने और नदियों में उफान को लेकर अलर्ट किया गया है। इस बीच राज्य में 29 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले पांच दिन तक प्रदेश में झमाझम वर्षा के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित हुई 5 किमी दौड़

इस बीच 29 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है। इस दिन राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान भूस्खलन होने और नदियों में उफान आने को लेकर भी अलर्ट किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 29 जून को भारी वर्षा के साथ मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने 'VB-G RAM-G' पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305