Connect with us

Uttarakhand Weather Update: अगले 24 घंटे बारिश-बर्फबारी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड

Uttarakhand Weather Update: अगले 24 घंटे बारिश-बर्फबारी से मिलेगी राहत

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। इससे तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के चलते फिलहाल बारिश, बर्फबारी और ठंड से राहत मिलेगी। राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, हरिद्वार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक

मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक 57 मिलीमीटर बारिश उत्तरकाशी के मोरी में रिकॉर्ड की गई। कोटी में 48.5, पुरोला में 43.5, बड़कोट में 40.5, चकराता में 40.2, त्यूनी में 43.6, नागौन में 37, मसूरी में 29.4, देहरादून में 28, उत्तरकाशी में 26.6, चिन्यालीसौड़ में 25.5, हरिपुर में 22.8, धनोल्टी में 22, और चंबा में 21 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा नैनीताल में 17.5, कौसानी में 13.5, थैलीसैंण बेतालघाट में 19.5, चौखुटिया में 21, कीर्ति नगर पौड़ी में 12 और काशीपुर में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

बारिश, बर्फबारी के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह दस बजे देहरादून में अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा। वहीं, पंतनगर में 8.1, मुक्तेश्वर में 6.7 और नई टिहरी में 3.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305