Connect with us

Weather Update: देहरादून सहित कई जिलों में रात भर बारिश, गिरा पारा; अगले चार दिन अब ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड

Weather Update: देहरादून सहित कई जिलों में रात भर बारिश, गिरा पारा; अगले चार दिन अब ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है । पहाड़ से लेकर मैदान तक कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले चार दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है।

जिसके चलते कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गर्जन के साथ बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 21 मार्च तक हल्की से मध्यम बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है , बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 और 21 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।येलो अलर्ट के अनुसार 21 मार्च तक राज्य के जनपदों में कई कई गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें -  जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज

मौसम विभाग ने कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान की भी बात कही है इस बीच 21 मार्च को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में अधिकांश स्थानों तथा गढ़वाल मंडल के जनपदों के स्थान स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बरसात बर्फबारी हो सकती है तथा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305