Connect with us

उत्तराखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी चार दिन मौसम (Weather) के लिहाज से पूरी तरह बदले हुए नजर आएंगे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में चार धाम समेत अनेक जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में पर्यटन विभाग ने उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेकर और पंजीकरण करने के बाद ही उत्तराखण्ड आने का प्लान बनाएं।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

इसके अलावा यात्रा के दौरान तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने की छड़ी, टोपी, दस्ताने भी अपने साथ रखें। मौसम विभाग (Weather) के अनुसार 17 जून को अधिकांश स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। जबकि उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावनाएं जताई हैं। 18 जून को भी राज्य में बारिश की संभावना है। जबकि 19 जून को गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 20 व 21 जून को प्रदेश के जनपदों में कहीं कहीं तीव्र बौछार होने के साथ कुमाऊं मंडल के जिलों के अनेक स्थानों व गढ़वाल मंडल के जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम गजर्न के साथ बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

मौसम विभाग (Weather) ने भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए पर्यटकों को उत्तराखण्ड आने से पहले मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेकर आने की सलाह दी जाती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305