Connect with us

बीजेपी के ये विधायक निरंजनी अखाड़े के बनेंगे महामंडलेश्वर , अप्रैल के पहले सप्ताह में बनाया जाएगा , संतो के साथ करेंगे शाही स्नान

उत्तराखंड

बीजेपी के ये विधायक निरंजनी अखाड़े के बनेंगे महामंडलेश्वर , अप्रैल के पहले सप्ताह में बनाया जाएगा , संतो के साथ करेंगे शाही स्नान

हरिद्वार में भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर बनाए…

हरिद्वार में भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में अखाड़े में महामंडलेश्वर पद पर उनकी ताजपोशी होगी। इसके बाद विधायक अखाड़े के संतों के साथ शाही स्नान करेंगे।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि शुक्रवार को अखाड़े की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि विधायक सुरेश राठौर रविदास कथावाचक हैं।उन्होंने अखाड़े से जुड़ने की इच्छा जताई थी। कार्यकारिणी सदस्यों की आपसी सहमति से विधायक को महामंडलेश्वर बनाए जाने के प्रस्ताव पर सहमति हो गई। उन्होंने बताया कि विधायक राठौर का परिवार है। इसलिए उनकी उनकी संन्याय की दीक्षा नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर सख़्त प्रहार, सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तेज

उनको महामंडलेश्वर की पदवी से नवाजा जाएगा। जिसके बाद वे अखाड़े से जुड़ जाएंगे और उनका नाम भी महामंडेश्वर रविदासाचार्य सुरेश राठौर हो जाएगा। महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि महामंडलेश्वर से नवाजे जाने के बाद विधायक अखाड़े का हिस्सा होंगे और संतों के साथ शाही स्नान करेंगे।

1 Views
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305