Connect with us

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओ की मृत्यु पर पशुपालन सचिव ने दिए गंभीर निर्देश

उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओ की मृत्यु पर पशुपालन सचिव ने दिए गंभीर निर्देश

सचिव पशुपालन विभाग डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग यात्रा मार्ग पर निरंतर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। विभाग द्वारा पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने की उत्तराखंड महक क्रांति नीति-2026-36 की शुरुआत, सुगंध खेती को मिलेगा नया आयाम

उन्होंने जानकारी दी की केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। विभाग द्वारा अभी तक 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है। जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। तथा 118 पशुओं को यात्रा हेतु अयोग्य पाया गया। इसके साथ ही 91 पशु मालिकों के चालान भी किए गए हैं। 411 पशुओं को यात्रा प्रतिभाग से ब्लॉक भी किया गया तथा 09 एफ आई आर भी दर्ज़ की गई है। साथ ही निरंतर पानी की चारियों की सफाई व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में बनेगा शहीदों के आश्रितों के लिए हॉस्टल, मंत्री जोशी ने की घोषणा

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305