Connect with us

Vande Bharat Train: देहरादून-दिल्ली ट्रेन का आज शुभारंभ, जानिए शेड्यूल..स्टॉपेज और सुविधाएं

उत्तराखंड

Vande Bharat Train: देहरादून-दिल्ली ट्रेन का आज शुभारंभ, जानिए शेड्यूल..स्टॉपेज और सुविधाएं

Vande Bharat Express यह ट्रेन सुबह सात बजे दून से रवाना होकर महज चार घंटे 45 मिनट में नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में दून से जाने वालों को सुबह का नाश्ता मिलेगा और रात को दून लौटने वालों को रात्रि भोज की भी व्यवस्था है।देहरादून से नई दिल्ली के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस दून समेत आसपास के शहरों के लिए बेहद सुविधाजनक सेवा है। यह ट्रेन सुबह सात बजे दून से रवाना होकर महज चार घंटे 45 मिनट में नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।जबकि शाम को पांच बजकर 50 मिनट पर आनंद विहार से रवाना होकर रात 10 बजकर 35 मिनट पर देहरादून वापस पहुंच जाएगी। नौकरीपेशा या लघु यात्रा करने वालों को इसका लाभ मिलेगा। अब तक दून-दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों में वंदे भारत का समय सबसे अनुकूल है।ट्रेन का नियमित संचालन आगामी 29 मई से।

यह भी पढ़ें -  बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या

इसके अलावा इसकी समयावधि व सुवधाएं भी अन्य से बेहतर हैं। ट्रेन में दून से जाने वालों को सुबह का नाश्ता मिलेगा और रात को दून लौटने वालों को रात्रि भोज की भी व्यवस्था है। दून से जाने वाली ट्रेन का नंबर 22458 और आनंद विहार से दून आने वाली ट्रेन का नंबर 22457 है।दून से ट्रेन का नियमित संचालन आगामी 29 मई से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण

बुधवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। आइआरसीटीसी के माध्यम से ट्रेन की अग्रिम टिकट बुकिंग शुरू की जा चुकी है। शुक्रवार से रेलवे स्टेशन स्थित काउंटर से भी टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेन में कुल आठ कोच हैं और 570 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। ट्रेन में एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार कैटेगरी के कोच हैं।यह रहेगा ट्रेन का रूट

देहरादून-हरिद्वार-रुड़की-सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-मेरठ-आनंद विहार दिल्‍ली

देहरादून से आनंद विहार तक स्टेशनवार किराया

स्टेशन, दूरी, एक्जीक्यूटिव क्लास, चेयर कार

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

देहरादून से हरिद्वार, 52, 955, 540

रुड़की तक, 93, 980, 550

सहारनपुर तक, 128, 1090, 600

मुजफ्फरनगर तक, 186, 1300, 705

मेरठ तक, 242, 1495, 805

देहरादून से आनंद विहार टर्मिनल, 302, 1695, 900

वंदे भारत एक्सप्रेस की समयसारिणी

स्टेशन, आगमन, प्रस्थान

देहरादून, — -, 7:00

हरिद्वार, 8:04, 8:08

रुड़की, 8:49, 8:51

सहारनपुर, 9:27, 9:32

मुजफ्फरनगर, 10:07, 10:09

मेरठ, 10:37, 10:39

आनंद विहार, 11:45, — –

स्टेशन, आगमन, प्रस्थान

आनंद विहार, — -, 17:50

मेरठ, 18:38, 18:40

मुजफ्फरनगर, 19:08, 19:10

सहारनपुर, 19:55, 20:00

रुड़की, 20:31, 20:33

हरिद्वार, 21:15, 21:19

देहरादून, 22:35, — —

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305