Connect with us

उत्तरकाशी : यमुनोत्री हाईवे चौथे दिन भी बंद, जगह-जगह सड़क धंसी और मलबा-बोल्डर जमा

उत्तराखंड

उत्तरकाशी : यमुनोत्री हाईवे चौथे दिन भी बंद, जगह-जगह सड़क धंसी और मलबा-बोल्डर जमा

उत्तरकाशी : जनपद में भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे चौथे दिन भी बंद पड़ा है। जगह-जगह सड़क धंसने और चट्टानी मलबा-बोल्डर आने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पा रही है। ईई मनोज रावत ने बताया कि लगातार कटाव और बोल्डर गिरने से बार-बार दिक्कत आ रही है, बावजूद इसके मार्ग को दुरुस्त करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें -  ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इधर, स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बन रही झील की समस्या भी खत्म नहीं हो रही है। नदी एक किनारे से बह रही है लेकिन कुपड़ा खड्ड से आए मलबे व बोल्डरों के एकत्र होने से नदी तल ऊपर उठ गया है, जिससे खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के ईई पन्नी लाल का कहना है कि नदी के मुहाने पर अत्यधिक मलबा एकत्र होने और निकासी बाधित होने से यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है। वहां मशीनें तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें -  पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद

दूसरी ओर, गंगोत्री हाईवे भी नलूणा के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। लगातार स्लाइडिंग के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। मशीनरी तैनात कर हाईवे को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305