Connect with us

उत्तराखंड: ससुरालियों ने वीभत्सता की सारी हदें की पार, गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह बहु का शरीर जला डाला

उत्तराखंड

उत्तराखंड: ससुरालियों ने वीभत्सता की सारी हदें की पार, गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह बहु का शरीर जला डाला

टिहरी के जाखणीधार निवासी एक विवाहिता के साथ जीवनगढ़ देहरादून में उसकी ससुरालियों ने वीभत्सता की सारी हदें पार कर दी है। पीड़िता महिला प्रीति 32 साल उसकी सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह से पूरे शरीर को जला दिया गया। उसके बाद पीड़िता के मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ कराया नई टिहरी कोतवाली में मुकदमा दर्जकरा दिया दया है।

वीओ-दरअसल मामला तब सामने आया जब पीड़िता प्रीति की मां सरस्वती शनिवार को जब अपनी बेटी के ससुराल जीवनगढ़ पहुंची उनको उनकी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद वह जबरन घर में घुसी तो उनकी बेटी बुरी तरह घायल हालत में उन्हें मिली तो वह सन्न रह गई। जिसके बाद पीड़िता के सास और ननद ने पीड़िता की मां के साथ अभद्रता व्यवहार करते हुए धमकी दी जिसके बाद पीड़िता की मां चुपचाप से अपनी पीड़ित बेटी को लेकर अपने घर रिंडोलगांव जाखणीधार टिहरी गढ़वाल पहुंची,तो बीते सोमवार को जब ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  होली समारोह जैसे आयोजन युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम- सीएम धामी

मंगलवार सुबह पीड़िता प्रीति और ग्रामीण एसएसपी कार्यालय नई टिहरी पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। प्रीति की मां सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह लोहे तवे से जलाया गया है। उनकी बेटी के तीन बच्चे उसका विरोध करते थे। तो बच्चों को भी मारा जाता था। उनकी बेटी के पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नही है जिस कारण सास और ननद उनकी बेटी को मारते थे।।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पीड़िता महिला प्रीति 32 साल उसकी सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह से पूरे शरीर को जला दिया गया। वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली में आरोपित सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे देहरादून बर्न यूनिट कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305