Connect with us

उत्तराखंड: मौसम का हाल देखकर निकलें घरों से, इन पांच जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड

उत्तराखंड: मौसम का हाल देखकर निकलें घरों से, इन पांच जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: पांच जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

मानसून आने के बाद जहां झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, वहीं 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद

पिछले 24 घंटे में दून के अलावा चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल समेत सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305