Connect with us

उत्तराखंड: सीबीएसई और आईएससी की तर्ज पर उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों की भी होगी त्रैमासिक परीक्षा

उत्तराखंड

उत्तराखंड: सीबीएसई और आईएससी की तर्ज पर उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों की भी होगी त्रैमासिक परीक्षा

देहरादून- उत्तराखंड में अब सीबीएसई और आईएससी की तर्ज पर उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी यूनिट टेस्ट होंगे, जिनको त्रैमासिक परीक्षा में भी कहा जाता है। यह सभी त्रैमासिक परीक्षाएं समस्त राजकीय व सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक छात्र छात्राओं के लिए आयोजित होंगी।

इसके अलावा पहले से चली आ रही मासिक परीक्षा 6 से बारहवीं तक के सभी छात्रों के लिए आवश्यक होगी। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक आरके कुवंर के अनुसार उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के सचिव ने बीते 10 मई को मासिक परीक्षा से संबंधित सुझाव व परीक्षा के लिए संशोधन प्रस्ताव विभाग को दिया था,

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

जिसके अनुसार कक्षा 9 एवं कक्षा 10 की त्रैमासिक परीक्षा इस वर्ष मई, अगस्त, नवंबर व दिसंबर 2022 में होंगी। वही 11वीं एवं 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा जुलाई-अगस्त, नवंबर और दिसंबर में आयोजित होंगी। इस तरह मासिक परीक्षा में छात्रों के अस्वस्थता के कारण अनुपस्थिति के दौर में प्रधानाचार्य संबंधित परीक्षार्थी के लिए अलग से त्रैमासिक परीक्षा करा सकते हैं

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305