Connect with us

उत्तराखंड: कांग्रेस के टिकटों में नहीं होगा कोई बदलाव,पूर्व सीएम हरीश रावत ने की पुष्टि

उत्तराखंड

उत्तराखंड: कांग्रेस के टिकटों में नहीं होगा कोई बदलाव,पूर्व सीएम हरीश रावत ने की पुष्टि

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने होटल में की बैठक बैठक के बाद कांग्रेसियों ने माना कि 16 सीटों पर पार्टी की स्थिति बेहद खराब है प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक के दौरान 16 सीटों पर विचार किया गया इस दौरान 16 में से 8 सीटें हरीश रावत को जीतने के लिहाज से प्रचार प्रसार के लिए दी गई जबकि 4 सीटों पर गणेश गोदियाल और 4 सीटों पर प्रीतम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है आपको बता दें पार्टी ने सभी 70 सीटों पर मंथन किया है जिसमें से 16 सीटों पर पार्टी ने खुद को कमजोर पाया है

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री के ‘हरित व आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ विजन की सशक्त मिसाल बना नौगांव

ऐसे में इन सीटों पर भी जीत के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई है खास बात यह है कि पिछले कई दिनों से प्रत्याशियों को बदले जाने की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की तरफ से प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं और अब सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक नहीं होनी है लिहाजा किसी भी प्रत्याशी को नहीं बदला जाएगा खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस बात की पुष्टि करते हुए मीडिया के सामने किसी भी सीट पर प्रत्याशी को नहीं बदलने की बात कही है दूसरी तरफ हरीश रावत ने कहा कि 27 जनवरी को दिए जाएंगे और सूची जारी कर दी जाएगी.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305