Connect with us

उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी किया कई जिलों के लिए भारी बारिश यलो अलर्ट

उत्तराखंड

उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी किया कई जिलों के लिए भारी बारिश यलो अलर्ट

Weather Update: देश में मानसून अपने पूरे फॉर्म में है. जोधपुर में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहां के धवा कस्बे में 24 घंटे में ही 194.4 एमएम बारिश हो गई. लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जोधपुर के गांव से लेकर शहर तक जलभराव की स्थिति पैदा कर दी. खेत और तालाब भी लबालब हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड की बात करें तो मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही इन इलाकों में भूस्खलन और सड़क खिसकने का खतरा है. लिहाजा अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में जाने से परहेज करें.

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 27 जुलाई को राज्य के नैनीताल , उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा। वही 28 जुलाई को नैनीताल ,उधम सिंह नगर , बागेश्वर ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

29 जुलाई को उत्तरकाशी नैनीताल बागेश्वर देहरादून तथा 30 जुलाई को उत्तरकाशी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 30 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305