Connect with us

उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड

उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले चौबीस घंटे में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। चालू मानसून सीजन में यह तीसरी बार है जब मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, राजधानी दून में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें -  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने कहा कि बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं देर शाम युनोत्री धाम और मसूरी में तेज बारिश हुई।

यह भी पढ़ें -  श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए- मुख्यमंत्री

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305