Connect with us

उत्तराखंड: सिंचाई सचिव ने इस अधिशासी अभियंता को किया निलंबित, लगे थे ये आरोप

उत्तराखंड

उत्तराखंड: सिंचाई सचिव ने इस अधिशासी अभियंता को किया निलंबित, लगे थे ये आरोप

सुरेश पाल वर्तमान में नलकूप खंड रुड़की में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात है। अधिशासी अभियंता सुरेश पाल को पद के दुरुपयोग और शासकीय कार्यों का पालन न करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करने के चलते निलंबित कर दिया गया है। उन पर सत्य निष्ठा के संदिग्ध होने के भी आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़ें -  पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

प्रमुख अभियंता सिंचाई ने वित्तीय अनियमितता करने को लेकर उनकी शिकायत शासन में की थी। शासन ने इसकी जांच बिठा दी है और लगाए गए आरोपों को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी प्रस्तावित कर दी है। इस बात की संभावना है कि जांच के बाद उनके खिलाफ वृहद दंड दिया जा सकता है।बहरहाल उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में सुरेश पाल प्रमुख अभियंता देहरादून के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि शासन को मिली वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के चलते उन को निलंबित किया गया है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305