Connect with us

उत्तराखंड: CM धामी के सलाहकार बनाए गए पूर्व IFS अधिकारी बी०डी० सिंह, आदेश जारी

उत्तराखंड

उत्तराखंड: CM धामी के सलाहकार बनाए गए पूर्व IFS अधिकारी बी०डी० सिंह, आदेश जारी

उत्तराखंड शासन ने भारतीय वन विभाग से सेवानिवृत्त बीडी सिंह को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहालकार नियुक्त किया है।

उत्तराखंड शासन संस्कृति, धर्म, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला अनुभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इसका आदेश पत्र जारी किया गया है। आपको बता दें भारतीय वन सेवा से इस्तीफा देने के बाद कहा जाता हैं कि BD singh प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी कि रिलायंस कम्पनी में काम कर रहें थे अब एकाएक उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया जाने से कई लोग सकते में हैं।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

आपको बता दें वीडियो सिंह कई सालों तक मंदिर केदार मंदिर समिति में जमे हुए थे वही जब धामी सरकार ने अजेंद्र अजय को मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया तो BD singh क़ो मुख्य कार्यधिकारी के पद से हटना पड़ा 10 सालो बाद सरकार क़ो ये फैसला लेना पड़ा जिसके बाद BD singh ने नौकरी से ही इस्तीफा दें दिया और रिलायंस कंपनी join कर ली थी.

यह भी पढ़ें -  जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

आदेश में कहा गया हैं कि

श्री सिंह, संवानिवृत्त भारतीय वन सेवा हाल निवासी- 76 इन्दिराइ नादून को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में पूर्ण अनुभव को दृष्टिगत रखते हुये पार धाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में मा० मुख्यमंत्री जी के सलाहकार (अवैतनिक) के रूप में कोटर्मिनस आधार पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मा0 मुख्यमंत्री जी की स्वेच्छा अथवा मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यकाल जो भी पहले हो बशर्ते उक्त नियुक्ति इससे पूर्व ही समाप्त न कर दी जाय तक नियुक्ति प्रदान किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर

2- श्री बी०डी० सिंह को उक्त हेतु किसी भी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा।

3- श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री बी०डी० सिंह को सलाहकार के पद पर रहने की अवधि में उनके नैत्यिक कार्यों हेतु कार्यालय का एवं वाहन सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305