Connect with us

उत्तराखंड: पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भीषण गर्मी का एहसास, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड

उत्तराखंड: पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भीषण गर्मी का एहसास, येलो अलर्ट जारी

पाकिस्तान से उत्तराखंड पहुंच रही गर्म हवाओं से उत्तराखंड तप रहा है। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील

इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही कुछ दिनों तक राजधानी दून के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि पंद्रह जून तक गर्मी से बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है। इसके बाद मानसून के सक्रिय होने से राहत की संभावना है। दस जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ की थोडी सक्रियता के चलते पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, पर इससे बहुत अधिक राहत नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305