Connect with us

उत्तराखंड : बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग शुरू, देना होगा इतना शुल्क

उत्तराखंड

उत्तराखंड : बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग शुरू, देना होगा इतना शुल्क

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट https://badrinath -kedarath.gov.in में आज सोमवार से इस यात्रावर्ष 2024 हेतु आनलाईन पूजाओं की बुकिंग शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है पर्यटन विभाग द्वारा आज से चारधाम हेतु तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुजनों की सुविधा के लिए आन लाईन पूजाओं की बुकिंग आज दिनांक 15 अप्रैल से 30 जून तक के लिए शुरू की गयी है।

यह भी पढ़ें -  दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

श्री बदरीनाथ धाम की पूजाओं में मुख्य रूप से भगवान बदरीविशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली महाभिषेक एवं अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, तथा शायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती तथा शायंकालीन गीत गोविंद पाठ एवं भगवान बदरीविशाल की शयन आरती एवं दीर्घकालिक अवधि की पूजायें शामिल है। इसी तरह श्री केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रूद्राभिषेक तथा शायंकालीन आरती सहित दीर्घकालिक पूजायें शामिल है।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

इसके अलावा श्रद्धालुजन स्वेच्छा से आन लाइन डोनेशन भी कर सकते है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि पिछले यात्रा वर्ष 2023 में श्री बदरीनाथ धाम में 19700 लोगों ने पूजाओं की बुकिंग करायी तथा श्री केदारनाथ हेतु 20000 से अधिक श्रद्धालुओं ने आन लाईन पूजाओं की बुकिंग की एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आन लाईन डोनेशन भी किया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305