Connect with us

उत्तराखंड BJP की फिर बढ़ी मुश्किलें! AE/JE पेपर लीक मामले में इस भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड

उत्तराखंड BJP की फिर बढ़ी मुश्किलें! AE/JE पेपर लीक मामले में इस भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

UKPSC Paper Leak: संजय धारीवाल पर मुकदमे के बाद भाजपा की राजनीति में भूचाल, कई से पूछताछजिस तरह से भाजपा नेता संजय धारीवाल एसटीएफ के शिकंजे में फंसा है उससे एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इस काले धंधे में उसने कब से पांव जमाने शुरू किए।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जेई और एई की परीक्षा के पेपर लीक मामले में भाजपा नेता संजय धारीवाल पर मुकदमे के बाद भाजपा की राजनीति में भूचाल आ गया है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि इसमें जिले के एक बड़े निर्वाचित नेता ने हस्तक्षेप किया था जबकि रुड़की क्षेत्र के ही एक मनोनीत भाजपा नेता ने आरोपी की सिफारिश की थी। पुलिस मनोनीत भाजपा नेता से भी लंबी पूछताछ कर चुकी है।जिस तरह से भाजपा नेता संजय धारीवाल एसटीएफ के शिकंजे में फंसा है उससे एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इस काले धंधे में उसने कब से पांव जमाने शुरू किए।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

इससे भी बड़ी बात यह है कि वह भाजपा नेताओं के संपर्क में आया और मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने में भी कामयाब हो गया।गौरतलब है कि नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट निवासी भाजपा नेता संजय धारीवाल की मां पंचायत चुनाव में प्रधान बनी हैं। मां को प्रधान बनाने में कामयाबी पाने के बाद वो भी मंगलौर भाजपा मंडल अध्यक्ष बन गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

इसके बाद उसे इस्तीफा देना पड़ा। वहीं अब इस सवाल ने भाजपा में भूचाल ला दिया है कि संजय धारीवाल को किसकी सिफारिश पर मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। सूत्रों का कहना है कि जिले में एक पद पर मनोनीत भाजपा महिला नेता से पुलिस कई दिन तक पूछताछ भी कर चुकी है। यही नहीं इन्हीं महिला नेता ने जिले के एक बड़े निर्वाचित नेता से भी सिफारिश लगवाई थी।

यह भी पढ़ें -  राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र

मंगलौर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने से भाजपा को असहज होना पड़ा है। इससे पहले पार्टी की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी विपक्ष के निशाने पर आ गई थी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305