Connect with us

रांसी-केदारनाथ ट्रैक पर फंसे बंगाल के दो ट्रैकर, रेस्क्यू टीम घटना स्थल के लिए रवाना

उत्तराखंड

रांसी-केदारनाथ ट्रैक पर फंसे बंगाल के दो ट्रैकर, रेस्क्यू टीम घटना स्थल के लिए रवाना

रुद्रप्रयाग। रासी – मनणामाई – केदारनाथ पैदल ट्रेक पर एक पर्यटक की तबियत बिगड़ी का मामला प्रकाश में आया है! केदारनाथ से लगभग 6 किमी दूर पर्यटक की तबियत बिगड़ चुकी है तथा पर्यटक के साथ एक अन्य पर्यटक भी साथ में है मगर केदारनाथ धाम में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से एस डी आर एफ घटना स्थल के लिए रवाना होने में डर रहा है!

यह भी पढ़ें -  नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

पर्यटक की तबियत केदारनाथ से लगभग 6 किमी दूर महापंथ के निकट बिगड़ गयी है! बता दे कि 10 बंगाली पर्यटकों का दल 2 अक्टूबर को रासी गाँव से रवाना हुआ था तथा दल में 8 पुरूष, 2 महिलायें तथा 8 स्थानीय गाइड व पोटर शामिल थे! शनिवार दोपहर 2 बजे दल में शामिल एक पर्यटक की अचानक तवियत खराब हो गयी आ जिस कारण 8 पर्यटकों का दल सहित सभी गाइड व पोटर केदारनाथ धाम पहुँच चुके थे तथा शनिवार शाम को चार बजे पर्यटक की तबियत बिगड़ने की सूचना केदारनाथ धाम में तैनात एस डी आर एफ को दी गयी थी मगर मौसम खराब होने के कारण एस डी आर एफ को केदारनाथ से महापंथ के लिए रवाना होने में भारी परेशानियां हो रही है!

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह

दल में शामिल स्थानीय गाइड मुकेश ने बताया कि महापंथ में फसे पर्यटकों के पास यदि समय से नहीं पहुंचा गया तो उनके सामने खाने के सामाग्री का अभाव हो सकता है तथा पर्यटक की तबियत अधिक खराब हो सकती है! आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह सजवार ने बताया कि महापंथ के लिए टीमें रवाना हो चुकी है तथा घटना पर पैनी नजर रखी जा रही है मौसम के लगातार खराब होने के कारण टीमों को महापंथ पहुंचने में समय लग सकता है!

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305