Connect with us

‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

मनोरंजन

‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

नई मार्वल सीरीज ‘स्पाइडर नोयर’ का इंतजार अब और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि इसका पहला ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मेक्सिको सिटी में हुए एक खास इवेंट में ट्रेलर की झलक दिखाई गई, जिसके बाद इसे प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जारी कर दिया गया। डार्क माहौल, दमदार किरदार और रहस्य‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीजमयी कहानी ने इस सीरीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

ट्रेलर में क्या है खास?
‘स्पाइडर नोयर’ 1930 के दशक के न्यूयॉर्क की पृष्ठभूमि पर आधारित एक स्टाइलिश और डार्क मार्वल थ्रिलर है। कुल 8 एपिसोड वाली इस सीरीज में निकोलस केज ‘बेन राइली’ के किरदार में नजर आएंगे, जो कभी शहर का मशहूर सुपरहीरो था, लेकिन अब एक संघर्षशील प्राइवेट डिटेक्टिव बन चुका है।

यह कहानी ‘स्पाइडर-मैन: नोयर’ से प्रेरित है, जिसमें क्लासिक नोयर स्टाइल—अंधेरी गलियां, रहस्य और अपराध की दुनिया—को बखूबी दिखाया गया है। खास बात यह है कि ट्रेलर को दो अलग अंदाज में पेश किया गया है—ब्लैक एंड व्हाइट और फुल कलर—ताकि इसकी सिनेमैटिक गहराई और भी प्रभावशाली लगे।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

ट्रेलर में बेन राइली की निजी जिंदगी की झलक भी देखने को मिलती है। ‘रूबी’ नाम की एक अहम शख्सियत की मौत के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। वहीं, कैट हार्डी के साथ उसका रिश्ता धीरे-धीरे विकसित होता नजर आता है, जो कहानी में भावनात्मक परत जोड़ता है।

कब और कहां देखें?
शहर में बढ़ते अपराध और खतरनाक दुश्मनों के बीच बेन को एक बार फिर अपने अतीत से सामना करना पड़ता है। दमदार विलेन और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस इस सीरीज को और रोमांचक बनाते हैं। ‘स्पाइडर नोयर’ 27 मई 2026 को दुनियाभर में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

यह सीरीज मार्वल के फैंस के लिए एक अलग और गहरे अंदाज का अनुभव साबित हो सकती है।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305