Connect with us

करिश्मा कपूर की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन

करिश्मा कपूर की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें रहस्य, अपराध और मनोवैज्ञानिक संघर्ष की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर में करिश्मा एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो एक जटिल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के साथ-साथ अपने निजी अतीत के जख्मों से भी जूझ रही है।

यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर

सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर एक सनसनीखेज हत्या की घटना से शुरू होता है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारी रीता ब्राउन को सौंपी जाती है। मामले की तह तक पहुंचना आसान नहीं है, क्योंकि हर सुराग एक नए रहस्य की ओर इशारा करता है। जांच के दौरान रीता को सिर्फ अपराधियों का ही नहीं, बल्कि अपने अतीत के दर्दनाक अनुभवों का भी सामना करना पड़ता है।

करिश्मा कपूर ने रीता ब्राउन के किरदार को कई भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक परतों के साथ निभाया है। वह एक काबिल और निडर पुलिस अधिकारी हैं, लेकिन निजी जीवन में अकेलेपन और शराब की लत जैसी चुनौतियों से जूझ रही हैं। यही संघर्ष उनके किरदार को और अधिक दिलचस्प बनाता है।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

सीरीज में दिग्गज अभिनेत्री हेलन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। लंबे समय बाद स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। इसके अलावा सोनी राजदान, सूर्या शर्मा और बंगाली अभिनेता जीशु सेनगुप्ता भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज की कहानी चर्चित उपन्यास ‘सिटी ऑफ डेथ’ से प्रेरित है, जिसे अभेक बरुआ ने लिखा है। रहस्य और रोमांच से भरपूर ‘ब्राउन’ का प्रीमियर 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर किया जाएगा। सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305