Connect with us

12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी

मनोरंजन

12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी

कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है। अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा कर फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस जानकारी के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें -  26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म ‘धमाल 4’ से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 12 जून को रिलीज किया जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। अजय देवगन के मुताबिक, ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म के कई पोस्टर साझा किए थे, जिनमें फिल्म की स्टारकास्ट की झलक दिखाई गई। पोस्टर्स में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी नजर आए। पोस्टर के साथ साझा किए गए संदेश में संकेत दिया गया कि इस बार भी कहानी खजाने और उसे पाने की मजेदार जद्दोजहद के इर्द-गिर्द घूमेगी।

यह भी पढ़ें -  19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब

फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं, जो ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। दर्शकों को उम्मीद है कि ‘धमाल 4’ में एक बार फिर कॉमेडी, रोमांच और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305