Connect with us

रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: SUV ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत चार की मौत

उत्तराखंड

रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: SUV ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत चार की मौत

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें गर्भवती महिला सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लेबर पेन होने पर महिला को परिजन अस्पताल लेकर गए थे, जहां से लौटते हुए एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रुद्रपुर में अटरिया मार्ग मोड़ पर हुआ। सभी लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल से वापस लेकर आ रहे थे। महिला 9 महीने की गर्भवती थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें टुकटुक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि 4 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें -  मेजर जनरल एमपीएस गिल ने विकासनगर में सीएसडी कैंटीन का किया उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक कल देर रात ज्योति को अचानक लेबर पेन होने लगा तो परिजन ओर आसपास की महिलाएं उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले कर पहुंचे थे। देर रात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें घर भेज दिया था। लगभग ढाई बजे रात गर्भवती महिला को लेकर महिलाएं ई-रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अटरिया मोड से आगे पहुंचे ही थे कि एक कार ने ई रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई-रिक्शे में बैठी गर्भवती सहित पांच महिला ओर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने गर्भवती महिला सहित तीन महिलाओं को रेफर कर दिया, जबकि दो महिलाओं सहित ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305