Connect with us

मद्महेश्वर घाटी में रास्ता भटका ट्रेकर, रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान

उत्तराखंड

मद्महेश्वर घाटी में रास्ता भटका ट्रेकर, रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान

दिनाँक 28 सितंबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, रूद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि मदमहेश्वर ट्रेक पर एक ट्रैकर लापता हो गया है जिसकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर ASI हरीश बंगारी के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

विगत 04 दिनों से SDRF व फॉरेस्ट टीम द्वारा मदमहेश्वर ट्रेक पर लगभग 09 किमी पैदल ट्रैक पर गहनता से खोजबीन की जा रही थी। कल रात्रि उक्त ट्रैकर को SDRF, फॉरेस्ट टीम व गोंडार गांव के स्थानीय निवासियों के संयुक्त प्रयासों से ढूंढ लिया गया। उक्त ट्रैकर द्वारा बताया गया कि वह अपने 11 सदस्यीय ग्रुप के साथ मदमहेश्वर ट्रैकिंग हेतु आया था परन्तु वापस आते समय शॉर्टकट रास्ता लेने के कारण नानू नामक स्थान पर नदी किनारे फंस गया व पैर में चोट लगने के कारण वहां से नही निकल पाया।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

SDRF टीम द्वारा उक्त ट्रैकर को रात्रि में कड़ी मशक्कत करते हुए धीरे-धीरे घटनास्थल से लगभग 04 किमी पैदल मार्ग से होते हुए गोंडार गांव पहुँचाया गया, जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार भी किया गया जिसके बाद से उनकी स्थिति में सकारात्मक सुधार है। रात्रि गोंडार गांव में रुकने के पश्चात आज प्रातः उन्हें रांसी मुख्य मार्ग तक लाया जा रहा है जहाँ उन्हें उनके ट्रैकर ग्रुप के सुपर्द किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

ट्रैकर का विवरण:- राजीव विश्वास जिला हूगली पश्चिम बंगाल।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305