Connect with us

इस बार 59 दिनों का होगा सावन का महीना, पड़ेंगे आठ सोमवार..19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग

उत्तराखंड

इस बार 59 दिनों का होगा सावन का महीना, पड़ेंगे आठ सोमवार..19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग

Sawan 2023: इस बार 59 दिनों का होगा सावन का महीना, पड़ेंगे आठ सोमवार, पहले दिन बन रहे कई खास योगइस बार सावन का महीना चार जुलाई मंगलवार से शुरू हो रहा है। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संत स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि मासों में उत्तम पुरुषोत्तम मास की शुरुआत सावन के मध्य होने जा रही है। इस बार श्रावण मास 59 दिनों का होगा।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने 'VB-G RAM-G' पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग

खास बात यह है कि इस वर्ष श्रावण मास में आठ सोमवार होंगे।शिवोपासना संस्थान डरबन साउथ अफ्रीका एवं शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट, हरिद्वार के संस्थापक स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि भगवान शिव को श्रावण मास अति प्रिय है। श्रावण मास के पहले दिन मंगला गौरी व्रत, त्रिपुष्कर योग और शिव मास का शुभ संयोग बन रहा है, जो भक्तों के लिए कल्याणकारी होगा।

यह भी पढ़ें -  संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है, चुनावी राजनीति नहीं- मोहन भागवत

पहले दिन दोपहर 11 बजकर 49 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा।इंद्र योग की बात करें तो इस योग के दौरान राज्य पक्ष के कार्यों में अथवा सरकारी कामों में सफलता जरूर मिलती है। वहीं अगर वैधृति योग की बात करें तो यह स्थिर कार्यों के लिए ठीक है परंतु यदि कोई भागदौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305