Connect with us

बडोवाला क्षेत्र में एक महिला समेत तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड

बडोवाला क्षेत्र में एक महिला समेत तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाईपास रोड के पास बडोवाला (आर्केडिया ग्रांट) क्षेत्र में मंगलवार को सूखे नाले में संदिग्ध अवस्था में मिले दो शवों के बाद बुधवार को भी क्षेत्र में कूड़े के नीचे एक महिला का सड़ी गली हालत में शव मिला है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ ही एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इस घटना में भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.घटना के मुताबिक, बुधवार को बडोवाला शनि मंदिर शिमला-पाउंटा मेन हाईवे के पास बंद पड़े एक वेडिंग प्वाइंट के पीछे सूखे नाले से कूड़े के नीचे एक महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला है. दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने शव की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए आसपास शव के शिनाख्त के लिए पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया.इससे पहले मंगलवार को भी उसी स्थान पर एक किशोरी और तीन महीने के शिशु का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था. पुलिस ने आसपास लोगों से शवों की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था.

यह भी पढ़ें -  सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आज बडोवाला क्षेत्र से कूड़े के ढेर में महिला का शव मिला है. पुलिस आज मिले शव को कल मिले दोनों शवों की कड़ियों से जोड़ते हुए आशंका जता रही है कि तीनों शव मां और बच्चों के हो सकते हैं. हालांकि, शाम तक पुलिस ने साफ किया कि बुधवार को जिस महिला का शव मिला उसकी उम्र 20 से 22 साल है और अन्य दो शव सभी एक ही परिवार के हैं.पुलिस का कहना है कि शहर देहात में कहीं ऐसे परिवार की गुमशुदगी अभी तक दर्ज नहीं पाई गई है. आस-पास के जिलों सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी ऐसी किसी गुमशुदगी के संबंध में जानकारी नहीं मिली है. बिजनौर में एक-दो क्षेत्रों में महिला और उसकी बच्ची की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी मिली है. जांच जारी है.वहीं, बुधवार को घटना स्थल के आस-पास सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम को एक बैग बरामद हुआ, जिसमें मुंबई हुआ है. बैग के अंदर से पुलिस को कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी और बच्चों के कुछ नए और पुराने कपड़े व अन्य सामान बरामद हुआ है. जिसके संबंध में पुलिस द्वारा मुंबई पुलिस से संपर्क स्थापित करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. आसपास काम करने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों को उठाकर लगातार पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305