Connect with us

फिर उत्तराखंड में दस्तक देंगे सीएम योगी, भरेंगे चुनावी हुंकार

उत्तराखंड

फिर उत्तराखंड में दस्तक देंगे सीएम योगी, भरेंगे चुनावी हुंकार

चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की आहट जोरों पर हैं। बकायदा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चम्पावत आगमन की पोस्टें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं।

सोमवार को भाजपा चम्पावत के नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया यूपी के सीएम योगी का 28 मई को चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है मगर कार्यकर्ता उनके आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर

सोमवार को भाजपा चम्पावत के नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया यूपी के सीएम योगी का 28 मई को चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है मगर कार्यकर्ता उनके आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

अधिकारी ने बताया योगी उत्तराखंड के सीएम धामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद पाठक ने बताया सीएम योगी के चम्पावत आने की सूचना मिली है। हालांकि पुष्ट जानकारी एक-दो दिन में ही मिल पाएगी कि कार्यक्रम कब और कहां होगा। उन्होंने कहा बीते दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आए सीएम योगी ने धामी को वायदा किया था वह चम्पावत उपचुनाव से पहले गोरखनाथ की धरती पर जरूर आएंगे।

यह भी पढ़ें -  जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305