Connect with us

ग्रामीण क्षेत्र के युवक एवं महिला मंगल दलों ने दिखाया अपना जलवा

उत्तराखंड

ग्रामीण क्षेत्र के युवक एवं महिला मंगल दलों ने दिखाया अपना जलवा

शनिवार को युवा कल्याण विभाग ने युवक युवतियों के लिए फिट इंडिया फ्रीडम रन रैली का आयोजन किया। युवक-युवतियों ने भी मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में अपने दम दिखाएं।

आजादी का अमृत महोत्सव 75 के क्रम में शनिवार को विकास खंड घाट में युवा कल्याण विभाग की ओर से युवक युवतियों के लिए चार किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभिन्न स्थानों पर 124 युवाओं और 47 बालिकाओं ने दौड़ में अपना दमखम दिखाया।

यह भी पढ़ें -  बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

शनिवार प्रात: आठ बजे को बांजबगढ़ रोड से कुंतरी तक राजकीय इंटर कॉलेज घाट व नजदीकी युवक/महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया, तथा राजकीय इंटर कॉलेज कुंड बगड व बैरासकुंड कांडई में भी इस दौड़ का आयोजन कराया गया।
आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम मैराथन दौड़ में ग्राम प्रधान कुरुड़,फाली, कंडाई, पगना, मटाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य लुंतरा, मठकोट, कंडई, बी एम एम एनआरएलएम आलोक नेगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बांजवगढ़ व घाट, व्यायाम प्रशिक्षक सीमा पुंडीर, पंकज सती, सुनीता कोरी, बबीता जोशी, करन फरस्वान, देवेंद्र गुसाईं, सादर बिष्ट, चंद्र सिंह (खेल प्रशिक्षक), व आदि गणमान व्यक्ति मौजूद रहे,

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

इस फिट इंडिया फ्रीडम मैराथन दौड़ के लिए पुलिस प्रशासन सुबह से ही यातायात को नियंत्रित करने में तत्पर रहते हुए मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों को सुरक्षा प्रदान करने में जुटे हुए रहे, जिसमे प्रथम बालक में आशीष नेगी द्वितीय लक्ष्मण रावत तृतीय कुलदीप सिंह बालिका में कु0 उर्मिला प्रथम नेहा द्वितीय अंजली तृतीय रहे

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305