Connect with us

फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ अग्नीवीर भर्ती में घुसा युवक, निकाली रेस जब हुए दस्तावेज चेक, निकला ये सच

उत्तराखंड

फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ अग्नीवीर भर्ती में घुसा युवक, निकाली रेस जब हुए दस्तावेज चेक, निकला ये सच

युवक वर्ष 2019 में भर्ती होने के लिए गबर सिंह कैंप में आया था। तब उसके प्रमाणपत्र कंप्यूटर में सेव किए गए थे। जैसे ही युवक और उसके पिता का नाम कंप्यूटर पर डाला तो पुराना रिकार्ड सामने आ गया।अग्निवीर भर्ती रैली में फर्जी दस्तावेज के साथ पहुंचा एक युवक पकड़ा गया।

उसने दस्तावेजों में अपनी उम्र बदली हुई थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को काशीरामपुर तल्ला से चमोली जिले के एक युवक शारीरिक परीक्षण और 1600 मीटर की दौड़ पास कर ली थी। इसके बाद वह अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर सेना और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा तो उनमें गड़बड़ी पाई गई।

यह भी पढ़ें -  कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया

कोतवाली में युवक को लेकर पहुंचे सेना के जवानों ने बताया कि युवक वर्ष 2019 में भर्ती होने के लिए गबर सिंह कैंप में आया था। तब इसके प्रमाणपत्र कंप्यूटर में सेव किए गए थे। जैसे ही युवक और उसके पिता का नाम कंप्यूटर पर डाला तो पुराना रिकार्ड सामने आ गया।उसके पिछले और वर्तमान दस्तावेजों में दर्ज उम्र में अंतर आ रहा था। फर्जी प्रमाणपत्रों की पुष्टि होते ही सेना के जवानों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने स्वीकारा कि उसने किसी कंप्यूटर एक्सपर्ट की मदद से प्रमाणपत्रों पर उम्र कम करा दी थी। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि सेना की ओर से युवक के खिलाफ लिखित तहरीर नहीं दी गई, जिसके कारण युवक को वापस सेना के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305