Connect with us

20 साल का इंतजार खत्म: रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण

उत्तराखंड

20 साल का इंतजार खत्म: रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने वार्ड संख्या 35 त्रिलोकपुर के ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में लोकार्पण किया। करीब 20 वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों का इंतजार अब समाप्त हो गया है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जंगल से सटे क्षेत्र होने के कारण लंबे समय तक मार्ग निर्माण में बाधाएं आती रहीं, लेकिन लगातार प्रयासों और सरकार की जनहित की प्रतिबद्धता से यह बहुप्रतीक्षित कार्य पूरा हो सका है। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये

उन्होंने बताया कि इस मार्ग के बनने से ग्राम रामदयालपुर के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही सिडकुल ग्रोथ सेंटर आने-जाने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी बेहतर एवं सुरक्षित संपर्क मार्ग मिलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भी वर्षों से लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील

लोकार्पण कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद केष्टवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305