Connect with us

यहां परीक्षा देने आए दो भाइयों की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, दोनो की मौके पर मौत

उत्तराखंड

यहां परीक्षा देने आए दो भाइयों की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, दोनो की मौके पर मौत

आज दिनांक 02 जुलाई 2022 को आपदा प्रबंधन नैनीताल द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया कि गेठिया नामक स्थान पर खाई में एक शव दिखाई दे रहा है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया । सर्चिंग के दौरान घटनास्थल पर 02 शव व एक बाइक दिखाई दी गई। जिससे पता चला कि पूर्व में कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा 

उक्त घटना 26 जून 2022 की थी, जब रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित राजा कालोनी से दो भाई हल्द्वानी खालसा इंटर कालेज में फार्मेसी की परीक्षा देने आए थे। रास्ते में बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक खाई में गिर गई जिससे दोनों भाइयों की मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनो युवकों के शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता से भारत-यूरोप व्यापार संबंधों में नया अध्याय- डा. नरेश बंसल

मृतकों के नाम :-

01. राजकुमार पुत्र श्री उन्नति देव प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर।

02. रामलखन पुत्र श्री उन्नति देव प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305