Connect with us

मशहूर गायक अरिजीत सिंह का बड़ा फैसला, प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

मनोरंजन

मशहूर गायक अरिजीत सिंह का बड़ा फैसला, प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

बॉलीवुड म्यूज़िक इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अपनी भावुक आवाज़ और यादगार गीतों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला किया है। साल 2026 की शुरुआत में आए इस ऐलान ने म्यूज़िक लवर्स को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर अरिजीत की पोस्ट के बाद से ही फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है।

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए वह अपने श्रोताओं के सदैव आभारी रहेंगे, लेकिन अब उन्होंने फिल्मी गानों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में काम न करने का निर्णय लिया है। अरिजीत के मुताबिक, यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है और वह इस सफर को बेहद संतोषजनक मानते हैं।

यह भी पढ़ें -  फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, 'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

हालांकि, अरिजीत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका संगीत से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी एक साधारण कलाकार की तरह संगीत को सीखते और समझते रहेंगे। उनका फोकस अब आत्मिक संतुष्टि और नए प्रयोगों पर रहेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अरिजीत आने वाले समय में इंडिपेंडेंट म्यूजिक और निजी प्रोजेक्ट्स पर अधिक ध्यान देंगे।

यह भी पढ़ें -  26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गीत ‘मातृभूमि’ को लेकर जब उनसे सवाल किया गया कि क्या यह उनका आखिरी गाना है, तो अरिजीत ने साफ किया कि कुछ पुराने अनुबंध अभी बाकी हैं। इन प्रोजेक्ट्स को वह पूरा करेंगे, जिसके चलते इस साल उनके कुछ नए गाने श्रोताओं को सुनने को मिल सकते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि संगीत बनाना वह कभी नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

सोशल मीडिया पर भावुक हुए फैंस

पिछले करीब डेढ़ दशक में अरिजीत सिंह ने ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी आवाज़ हर उम्र के लोगों की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा रही है। जैसे ही रिटायरमेंट की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाएं उमड़ पड़ीं। किसी ने इसे “एक युग का अंत” बताया तो किसी ने “हम तुम्हें हमेशा मिस करेंगे” लिखते हुए #ArijitSingh को ट्रेंड करा दिया।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305