Connect with us

अनुपम खेर की आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर रिलीज, 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

मनोरंजन

अनुपम खेर की आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर रिलीज, 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

मशहूर अभिनेता और अब निर्देशक अनुपम खेर की आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म अनुपम खेर के निर्देशन में बनी एक खास पेशकश है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ‘तन्वी द ग्रेट’ पहले ही कान फिल्म फेस्टिवल सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शित हो चुकी है और अब यह भारतीय दर्शकों के सामने आने को तैयार है।

यह भी पढ़ें -  फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, 'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक युवा लड़की तन्वी की प्रेरणादायक यात्रा को केंद्र में रखती है, जिसका किरदार निभा रही हैं शुभांगी दत्त। शुभांगी इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। कहानी, संघर्ष, आत्मबल और सपनों के प्रति जुनून की भावनाओं से जुड़ी है।

यह भी पढ़ें -  प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर

भव्य स्टारकास्ट देगी फिल्म को मजबूती

फिल्म की स्टारकास्ट में अनुपम खेर के साथ-साथ बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी, नासिर, करण टैकर और Game of Thrones फेम इयान ग्लेन जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के ज़रिए इन सभी कलाकारों की झलक पहले ही साझा की थी, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें -  यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305