Connect with us

दीपावली पर नहीं डगमगाएगी राजधानी की यातायात व्यवस्था, DGP ने अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड

दीपावली पर नहीं डगमगाएगी राजधानी की यातायात व्यवस्था, DGP ने अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश

आज Ashok Kumar IPS, DGP ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद देहरादून के अधिकारियों के साथ देहरादून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावाली के दौरान शहर में लोगों एवं वाहनों का आगमन बाजार की ओर अधिक रहेगा। इस कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी। भीड़ को देखते हुए पहले ही अतिरिक्त पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन आदि की तैयारी कर लें, और आम जन को इसकी समय से सूचना दें ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और जनता को असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें -  ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

DGP ने बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुए निम्न निर्देश दिए-

🔹 दीपावाली पर्व को लेकर जारी यातायात प्लान की जानकारी आम जन को समय से दे दी जाए। यातायात प्लान का मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।

🔹 यातायात व्यवस्था हेतु घुड़सवार पुलिस, सीपीयू यूनिट, क्रेन यूनिट को पूरे अलर्ट मोड पर रखा जाए। कन्ट्रोल रूम में निरीक्षक स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाए।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

🔹 ड्रोन के माध्यम से नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही तथा यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित की जाए।

🔹 अपने क्षेत्र की सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी की भी होगी।

🔹 आम जन को पार्किंग एवं रूट की जानकारी देने के लिए PAS (Public Announcement System) टीम भी बनाए जाए।

🔹 मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण को यथासंभव हटवाएं तथा उक्त सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -  राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र

🔹 यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने में एनसीसी केडेट्स का भी सहयोग लिया जाए।

🔹 यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में यातायात डायवर्ट किया जाए। अलग-अलग प्रेशन प्वाइन्ट्स को चिन्हित कर शिफ्ट में ड्यूटी लगायी जाए।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305